कुशवाहा समाज ने माला, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर किया सम्मानित, उज्ज्वल भविष्य की कामना
ओबरा/सोनभद्र : भाजपा पिछड़ा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर निशांत कुशवाहा को कुशवाहा समाज, ओबरा की ओर से सम्मानित किया गया। रविवार की शाम आयोजित सम्मान समारोह में समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनका स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का शुभारंभ कुशवाहा समाज के संरक्षक गया नाथ कुशवाहा, सुशील कुशवाहा, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष निशांत कुशवाहा और समाज के अध्यक्ष डॉ. अमित सिंह कुशवाहा ने गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद समाज के संरक्षकों, पदाधिकारियों और सदस्यों ने निशांत कुशवाहा को माला पहनाकर सम्मानित किया। वहीं, अध्यक्ष डॉ. अमित सिंह कुशवाहा ने उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर बधाई दी।
समारोह में उपस्थित कुशवाहा समाज के लोगों ने निशांत कुशवाहा को मिली नई जिम्मेदारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस दौरान समाज की एकजुटता और आपसी सहयोग की भावना भी देखने को मिली। कार्यक्रम का संचालन सचिव अनिल कुमार सिंह ने किया, जबकि अध्यक्षता डॉ. अमित सिंह कुशवाहा ने की।
इस अवसर पर परमानंद सिंह, रामनाथ कुशवाहा, शशिहास, उपसचिव योगिता सिंह, पुष्पा सिंह, रामदेव मौर्य, लेखा निरीक्षक निर्मल सिंह, कोषाध्यक्ष आनंद शेखर मौर्य, संगठन सचिव गौतम, प्रचार सचिव सुनील कुशवाहा, मीडिया प्रभारी अरविंद कुशवाहा सहित कुसुम, नीलम सिंह, राधिका, सुषमा कुशवाहा, मनोरमा मौर्य, मुन्ना मेहता, विश्राम मौर्य, राजेश कुमार सिंह, नीरज सिंह, शिव प्रसाद कुशवाहा, गणेश कुशवाहा और जितेंद्र सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर : कुम्धज चौधरी

No Previous Comments found.