ओबरा में अभिभावकों को मिली बड़ी राहत, नाम, जन्मतिथि से लेकर फिंगरप्रिंट और मोबाइल नंबर तक हुआ अपडेट
ओबरा - सोनभद्र बच्चों के आधार कार्ड में दर्ज त्रुटियों को दूर कराने और अभिभावकों की परेशानियों को कम करने के उद्देश्य से चोपन रोड स्थित ग्रीन माउंटेन स्कूल में बुधवार को विशेष आधार सुधार कैंप का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंधन की इस पहल से अभिभावकों को आधार केंद्रों के बार-बार चक्कर लगाने से राहत मिली। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, बच्चों की अपार आईडी (APAAR ID) बनाने में आधार कार्ड से संबंधित त्रुटियों के कारण काफी दिक्कतें आ रही थीं। इसे देखते हुए विद्यालय परिसर में ही आधार सुधार कैंप की व्यवस्था की गई। कैंप में आधार ऑपरेटरों द्वारा बच्चों के आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि, पता और मोबाइल नंबर में संशोधन के साथ फिंगरप्रिंट अपडेट करने का कार्य किया गया। इसके अलावा नए आधार कार्ड भी बनाए गए।
रिपोर्टर - कुमधज चौधरी

No Previous Comments found.