चोपन पहुंचे भदोही के पूर्व विधायक डॉ. उदयभान सिंह, भाजपा जिला प्रतिनिधि सुनील सिंह के नेतृत्व में हुआ जोरदार स्वागत

चोपन/सोनभद्र : भदोही के पूर्व विधायक डॉ. उदयभान सिंह के चोपन आगमन पर स्थानीय लोगों एवं समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ उनका भव्य स्वागत किया। भाजपा जिला प्रतिनिधि सुनील सिंह के नेतृत्व में नगर के प्रसिद्ध श्याम लॉज परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी मौजूदगी रही।

चोपन पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक डॉ. उदयभान सिंह को फूल-मालाओं से लादकर उनका जोरदार अभिनंदन किया। इस दौरान समर्थकों ने नारे लगाकर अपनी उत्सुकता और उत्साह का प्रदर्शन किया। श्याम लॉज परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ. सिंह ने उपस्थित लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।

इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. उदयभान सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सोनभद्र विशेषकर चोपन की जनता से मिलने वाला स्नेह और अपनापन उन्हें सदैव जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय समस्याओं और क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी अनौपचारिक चर्चा हुई। स्वागत समारोह में जनपद के प्रमुख संघ अध्यक्ष राजन सिंह, पूर्व विधायक के सुपुत्र एवं युवा समाजसेवी आशीष प्रताप सिंह, अभय पटेल, शीतल उपाध्याय, अजीत सिंह, धीरज सिंह, भाजपा जिला प्रतिनिधि सुनील सिंह, अपना दल (एस) के जिला महासचिव श्यामा चरण गिरी, संजय चेतन, चोपन मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल, जीतू सिंह सहित नगर के अनेक वरिष्ठ नागरिक, युवा कार्यकर्ता एवं सैकड़ों समर्थक उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - कुम्धज चौधरी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.