आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

सोनभद्र : आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद करते हुए शत-शत नमन किया। इस दौरान जनपद सोनभद्र के जिलाध्यक्ष रमेश गौतम के नेतृत्व में 400 विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बहुआरा स्थित दलित बस्ती में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों और सामाजिक योगदान को याद किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ साथी शंभुनाथ, सत्यप्रकाश, रवि, रेणु सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने महात्मा ज्योतिबा फुले के बताए शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने अपना संपूर्ण जीवन वंचित, पिछड़े, दलित, आदिवासी और महिलाओं को शिक्षा एवं सम्मान दिलाने के लिए समर्पित कर दिया। उनका मानना था कि शिक्षा के बिना व्यक्ति और समाज का वास्तविक विकास संभव नहीं है। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष करते हुए शिक्षा को सामाजिक बदलाव का सबसे बड़ा माध्यम बनाया।

कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही यह प्रयास किया जाएगा कि सोनभद्र में कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और कोई भी बेटी स्कूल जाने से न छूटे।रिपोर्टर : कुम्धज चौधरी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.