सहिजन खुर्द में सपा की जन चौपाल, पीडीए प्रण पत्र बांटकर जनता को गिनाए 2027 के वादे

सोनभद्र :  समाजवादी पार्टी की ओर से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में रविवार, 29 नवंबर 2026 को सहिजन खुर्द के वार्ड नंबर-4 में सपा कार्यकर्ताओं ने जन चौपाल लगाकर लोगों को पार्टी के पीडीए प्रण पत्र एवं संकल्प पत्र की जानकारी दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महिलाओं और आम लोगों के बीच संकल्प पत्र वितरित किया और उसमें शामिल वादों को पढ़कर विस्तार से समझाया।

जन चौपाल में सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की जनता से वादा किया है कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा और उन्हें मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही माता-बहनों को प्रतिवर्ष 40 हजार रुपये देने, बच्ची के जन्म पर 10 ग्राम सोना देने तथा आम जनता के लिए 10 लाख रुपये का हेल्थ बीमा शुरू करने का संकल्प लिया गया है।

वहीं जुनैद अंसारी और अरविंद भारती ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और महंगी बिजली जैसी समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का पीडीए प्रण पत्र जनता के हितों और उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दों को सामने रखता है।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों से पार्टी की नीतियों और संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। जन चौपाल में गीता भारती, सरोज पटेल, बचाऊ बियार, सुभाष, हीरावती सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

रिपोर्टर - कुम्धज चौधरी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.