कुशवाहा समाज को एकजुट करने की पहल तेज, नई कार्यकारिणी के गठन में युवाओं और महिलाओं को मिलेगी अहम भूमिका
सोनभद्र : कुशवाहा समाज को संगठित और मजबूत बनाने की दिशा में ओबरा में रविवार को आयोजित आम सभा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 20 दिसंबर, रविवार को संगठन की नई कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की गई। इस निर्णय के साथ ही समाज के लोगों ने एकजुटता, आपसी सहयोग और सामाजिक उत्थान के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।। बैठक की अध्यक्षता कुशवाहा समाज ओबरा के अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार सिंह ने की। इस दौरान संरक्षक देव प्रकाश मौर्य और सुरेश कुमार मौर्य की मौजूदगी में संगठन के विस्तार और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार सिंह ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल पदों का गठन करना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को साथ लेकर चलना है। संगठन के माध्यम से आपसी सहयोग को बढ़ावा देने, समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की मदद करने तथा सामाजिक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं संरक्षकों ने समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि संगठन को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने की जरूरत है। अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़कर ही समाज की आवाज को मजबूती दी जा सकती है बैठक में इस बात पर भी विशेष जोर दिया गया कि संगठन की नई कार्यकारिणी में युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि समाज को नई ऊर्जा और दिशा मिल सके। बैठक में महिलाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति ने संगठन में उनकी बढ़ती भागीदारी का संदेश दिया। इस अवसर पर कुसुम सिंह, मनोरमा देवी, सुषमा कुशवाहा, रमिता मौर्य, राजेश कुमार सिंह, आनंद शेखर मौर्य, गौतम कुमार सिंह, रामदेव मौर्य, शेषनाथ सिंह, ईश्वर दयाल मौर्य, नन्दू सिंह, सूर्यनाथ सिंह, अनिल कुमार सिंह, लालता प्रसाद मौर्य, अरविंद कुशवाहा सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
20 दिसंबर को होने वाला संगठन का नया गठन समाज की एकजुटता और सामाजिक भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
रिपोर्टर - कुम्धज चौधरी

No Previous Comments found.