सोनू सूद दुबई में फंसे लोगों के लिए करेंगे मदद, मुफ्त में रहेगा ठिकाना
ईरान और इज़राइल के बीच जारी संघर्ष का असर अब अन्य देशों पर भी दिखाई दे रहा है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई शहर में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं, जहां कई विदेशी नागरिक फंसे हुए हैं। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने लोगों की मदद के लिए आगे कदम बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि जो भी लोग दुबई में फंसे हैं, उनके लिए वह फ्री में रहने की व्यवस्था करेंगे।
सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि किसी की भी राष्ट्रीयता या परिस्थिति कोई बाधा नहीं है, उनका उद्देश्य सिर्फ इंसानियत की मदद करना है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि जो भी फंसे हुए हैं, वे उन्हें इंस्टाग्राम पर संपर्क करें ताकि उन्हें सुरक्षित और मुफ्त रहने की जगह मिल सके, जब तक कि वे अपने देश वापस नहीं लौट जाते।
इसके अलावा, बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता भी दुबई में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने दुबई की गंभीर स्थिति का वर्णन किया। लारा दत्ता ने बताया कि उनके साथ उनकी बेटी भी है और उन्होंने आसमान में फाइटर जेट्स उड़ते देखे। उनका कहना है कि वह विला में सुरक्षित हैं, लेकिन घर की खिड़कियां और दरवाजे हिल रहे हैं और पूरा माहौल डरावना है। सोनू सूद की मदद और लारा दत्ता के अनुभव ने दुबई में फंसे लोगों की मुश्किल स्थिति को उजागर किया है।

No Previous Comments found.