सपा डिलेगेशन को बरेली जाने पर रोक...सपा नेताओं के घर के बाहर पुलिस बल तैनात
26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद बरेली में बवाल हो गया, जिसके बाद से संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात है। अब इस मुद्दे पर राजनीति शुरू हो गई है। सपा की ओर से दावा किया गया कि पुलिस ने अब तक 81 लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि बारात घरों को सीज कर दिया गया है और कई दुकानों और मकानों पर बुलडोजर चला दिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशन में समजावादी पार्टी का 14 सदस्यीए डेलीगेशन शनिवार को बरेली के लिए निकले वाला था। लेकिन उससे पहले ही सपा नेताओं के घर के बाहर पुलिस तेनात कर दी गई।
विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने बताया कि हमें जिलाधिकारी की चिठ्ठी मिली। उसमें लिखा था वहां हमारे जाने से माहौल बिगड़ेगा। हमारे वहां जाने से कोई माहौल नही बिगड़ेगा, वो जो ज्यादतियां हुई, अवैध तरीके से गिरफ्तारीयां हुई और सरकार की नाकामी सामने ना आए इसलिए डेलिगेशन को वहां जाने से रोका गया है। सपा प्रमुख इस समय लंदन में है। पीजीआई थाने के दारोगा ने मुझे चिट्ठी लिखा है कि आप नहीं जा सकते हैं।
सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क हाउस अरेस्ट-
बताया जा रहा है कि डेलिगेशन में शामिल अन्य सपा नेताओं के घर पर पुलिस पहुंच गई है। संभल से सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क हाउस अरेस्ट कर लिए गए हैं। बर्क के घर के बाहर पुलिस तैनात है। बता दें, सपा की ओर से दावा किया गया कि पुलिस ने अब तक 81 लोगों को जेल भेज दिया है। जबकि चार बारात घर सीज कर दिए गए हैं और कई मकानों व दुकानों पर बुलडोजर चला दिया गया है। इसके अलावा पुलिस ने तीन लोगों का हाफ एनकाउंटर करने का भी मामला सामने आया है। सपा का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुनकर बरेली के डीआईजी और कमिश्नर से मुलाकात कर समाधान की मांग करने वाला था।
प्रतिनिधिमंडल में ये सपा सदस्य शामिल-
सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय करने वाले थे। उनके साथ सांसद हरेंद्र मलिक, इकरा हसन, जियाउर्रहमान बर्क, मोहिबुल्लाह और नीरज मौर्य समेत कुल 5 मौजूदा सांसद भी जाने वाले थे। इसके अलावा पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव और प्रवीण सिंह एरन, जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, विधायक अताउर्रहमान, विधायक शहजिल इस्लाम अंसारी, पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार और प्रदेश सचिव शुभलेश यादव भी इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे।
No Previous Comments found.