कांग्रेस सांसदों ने स्पीकर के चेंबर में की अभद्रता, रिजिजू ने लगाया आरोप

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के कुछ सांसद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के चेंबर में घुसकर गाली-गलौच की। रिजिजू ने कहा कि इस घटना में लगभग 20-25 सांसद शामिल थे, और इसमें प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल जैसे वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

रिजिजू ने बताया कि स्पीकर इस घटना से बहुत दुखी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सदन में बोलने की अनुमति देने के नियम का पालन नहीं किया गया। उनके अनुसार, राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें बोलने के लिए किसी की अनुमति की आवश्यकता नहीं है और वे अपनी मर्जी से बोलेंगे।

रिजिजू ने स्पष्ट किया कि सदन में किसी सदस्य को बोलने की अनुमति चेयर से ही मिलती है, चाहे वह प्रधानमंत्री हों या अन्य कोई।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.