लखनऊ में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक हुए शामिल
लखनऊ में बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण संगठन की ओर से बुद्धा पार्क में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कवि सम्मेलन का भी आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश कुशवाहा व प्रदेश अध्यक्ष सुनील त्रिपाठी शामिल हुए। संगठन द्वारा उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, उत्तर प्रदेश के लोकपाल डॉ आर आर जयसवाल, वह सुनील त्रिपाठी को सम्मानित किया गया। संगठन द्वारा 101 महिलाओं को भी लोकपाल व प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील त्रिपाठी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सुनील त्रिपाठी व प्रदेश के लोकपाल आर आर जायसवाल द्वारा कवियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले कवियों में डॉक्टर अजय प्रसून रामराज भारती सक्सेना प्रवीण पांडे आवारा हुआ मुकेश आनंद जी को भी सम्मानित किया गया

No Previous Comments found.