जनता दर्शन में एसपी राहुल भाटी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती श्री राहुल भाटी ने जनता दर्शन के दौरान उपस्थित फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक फरियादी की बात को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से शिकायतों के निस्तारण में समयबद्धता एवं आवश्यक कार्रवाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। जनता दर्शन के माध्यम से पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सीधे संवाद स्थापित किया गया।
रिपोर्टर - सर्वेश कुमार मिश्रा
No Previous Comments found.