संभावित बाढ़ के मद्देनजर डीएम व एसपी ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण

श्रावस्ती। संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने  जनपद के अति संवेदनशील बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर मौके की स्थिति का जायजा लिया।
डीएम एवं एसपी ने ग्राम अशरफ नगर तथा मधवापुर घाट सहित आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्थानीय परिस्थितियों एवं बाढ़ की संभावित स्थिति के संबंध में जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि संभावित बाढ़ की स्थिति पर सतत निगरानी बनाए रखें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक स्तर पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं तैयार रखने तथा सूचना तंत्र को सक्रिय रखने पर भी जोर दिया। पुलिस अधीक्षक ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग करने के निर्देश दिए।

प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि संभावित बाढ़ को देखते हुए सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

रिपोर्टर :- सर्वेश 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.