युवाओं के पसंदीदा और पंजाब के पंजाबी गायक

श्रीगंगानगर : ढिल्लों कुलदीप  आज श्रीगंगानगर पहुंचने पर  मीडिया से रूबरू हुए।  मीडिया के साथ एक  प्रेस वार्ता के दौरान ढिल्लों कुलदीप  ने संगीत के क्षेत्र में अपने अब तक के सफर और आगामी प्रोजेक्ट्स पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया की वह मूल रूप से गांव चक सोहने वाला श्रीगंगानगर के निवासी है 
ढिल्लों कुलदीप ने अपने नए गाने "सलाह" की गत दिनों लोंचिंग के बारे में पत्रकारो से चर्चा की। उन्होंने गाने के पोस्टर को मीडिया के सामने साझा किया।उन्होंने बताया की यह गाना मेरे दिल के बहुत करीब है। 'सलाह' की कहानी और संगीत आज के युवाओं की पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। 
उन्होंने कहा कि उनका पहला गीत 'जट्टा दबजी नां' ढिल्लों गुलरेज़ अख्तर के साथ गाया था। यह गीत श्रोताओं के बीच खासा लोकप्रिय हुआ और इसी सफलता ने उन्हें आगे और बेहतर काम करने की प्रेरणा दी। पहले गीत की अपार सफलता के बाद अब उनका नया गीत 'सलाह', प्रतिष्ठित मिनिस्ट्री ऑफ साउंड कंपनी के बैनर तले रिलीज किया गया है। इस गीत के बोल मनी शेरों द्वारा लिखे गए हैं, जबकि संगीत संयोजन में लाभ हीरा का विशेष सहयोग रहा है।
मुझे उम्मीद है कि पंजाब, राजस्थान सहित अन्य जगह  की जनता ने  मुझे  और मेरे गानो को जैसे प्यार  दिया  है  वैसे  ही इस  गाने  को भी पसंद  किया  जाएगा।
ढिल्लों कुलदीप  ने मीडिया से कहा कि श्रीगंगानगर और अबोहर की मिट्टी में प्रतिभा की कमी नहीं है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुओं, परिवार और उन फैंस को दिया जिन्होंने शुरुआत से ही उनका साथ निभाया। उन्होंने भविष्य में स्थानीय कलाकारों के साथ मिलकर काम करने और पंजाबी संगीत जगत में अबोहर और श्रीगंगानगर का नाम रोशन करने की इच्छा भी जाहिर की।
उन्होंने कहा कि पंजाब और राजस्थान की सरहदों से मिलने वाला प्यार उनके लिए बेहद खास है और श्रीगंगानगर की धरती से उन्हें हमेशा सकारात्मक ऊर्जा मिली है।नए गाने “सलाह” को लेकर कहा की  यह गीत युवाओं के दिल से सीधे जुड़ने वाला है और रिलीज़ के साथ ही श्रोताओं के बीच अलग पहचान बना गया है।

रिपोर्टर : नरेश गर्ग 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.