26 की उम्र में बने करोड़पति...स्टार्टअप बेचकर हुए मालामाल
जब कोई 26 साल की उम्र में करोड़ों का बैंक बैलेंस देखता है, तो आमतौर पर फरारी, रोलैक्स और ग्लैमर भरी जिंदगी के सपने उभरते हैं। लेकिन स्टार्टअप किंग अमन गोयल ने कुछ ऐसा किया कि इंटरनेट पर हर कोई हैरान रह गया। दौलत मिलने के बाद उन्होंने दिखावे की जिंदगी छोड़कर सुकून भरी जिंदगी को चुना।

नवंबर 2021 में, जब अमन गोयल ने अपना स्टार्टअप करोड़ों डॉलर में बेच दिया, तो उनके पास ऐश-ओ-आराम की हर चीज खरीदने की ताकत थी। लेकिन उन्होंने महंगी कारों और घड़ियों की बजाय एक नई शुरुआत का रास्ता अपनाया। सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर अपनी कहानी शेयर करते हुए अमन ने बताया कि पैसा मिलने के बाद उन्होंने शो-ऑफ छोड़कर जिंदगी को रीसेट किया।
अमन की कहानी उन लोगों के लिए प्रेरणा है जो अमीरी को सिर्फ दिखावे के तौर पर समझते हैं। उनके लिए असली संपत्ति महंगी चीजें नहीं, बल्कि परिवार की खुशी, स्वास्थ्य और जीवन का सुकून है।
![]()
कामयाबी का असली मज़ा उनके अनुसार तब है जब आप इसे अपनों के साथ बांट सकें। अमन ने सबसे पहला कदम उठाते हुए अपने माता-पिता को मुंबई में अपने साथ शिफ्ट किया। साथ ही, स्टार्टअप की भाग-दौड़ में बिगड़ी हुई सेहत को सुधारने पर ध्यान दिया। उन्होंने 15 किलो वजन घटाया, पर्सनल फिटनेस कोच रखा और अपनी पत्नी के साथ नियमित हेल्थ चेकअप को रूटीन में शामिल किया।
No Previous Comments found.