1 नवंबर की महारैली पर बीजेपी सांसद का करारा हमला!

रायपुर: विपक्षी 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन द्वारा 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में बुलाई गई 'वोट बचाओ महारैली' पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जोरदार हमला बोला है। रायपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसका नेतृत्व देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं में भ्रम फैलाने और त्योहारी सीजन में उत्तर भारत के व्यापार को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहा है।

"त्योहारी सीजन में रामलीला मैदान में रैली क्यों?"—सुधांशु त्रिवेदी

सुधांशु त्रिवेदी ने रैली के समय और स्थान पर सवाल उठाते हुए कहा, "कांग्रेस पार्टी 1 नवंबर को ही रैली क्यों कर रही है? दिल्ली का वह इलाका पूरे उत्तर भारत के व्यापार और वाणिज्य का एक प्रमुख केंद्र है, खासकर नवरात्रि, दिवाली से लेकर छठ पूजा तक के इस त्योहारी सीजन में।" उन्होंने आरोप लगाया कि भारत जब दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है, तब देश और विदेश की कुछ ताकतें भारत की आर्थिक रफ्तार को रोकने की साजिश रच रही हैं।

"वोटर लिस्ट पर सवाल उठाकर अपने ही कार्यकर्ताओं को नाकाबिल बता रही कांग्रेस"

विपक्ष द्वारा वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में धांधली के आरोपों को खारिज करते हुए बीजेपी सांसद ने प्रक्रिया की बारीकियां समझाईं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग लगभग 12 लाख बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को तैनात करता है, जो नाम जोड़ने या हटाने से पहले कम से कम तीन बार घर-घर जाते हैं। त्रिवेदी ने कहा, "इस प्रक्रिया पर निगरानी के लिए राजनीतिक पार्टियां अपने बूथ लेवल एजेंट (BLA) तैनात करती हैं। अगर कांग्रेस का कहना है कि उनकी जानकारी के बिना नाम हटाए गए हैं, तो क्या वे अपने ही बूथ लेवल एजेंटों, जिलाध्यक्षों और राज्य इकाइयों को नाकाबिल करार दे रहे हैं?"

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.