सुहाना खान से क्लैश करने से डरते हैं सलमान खान? रिलीज डेट को लेकर भाईजान ने किया खुलासा

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि: मेय वार रेस्ट इन पीस’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के गाने ‘मदिरापान’ की रिलीज के बाद फैंस के बीच इसे लेकर उत्साह और बढ़ गया है। इस बीच सलमान खान ने फिल्म की रिलीज डेट को लेकर ऐसा मजेदार बयान दिया है, जिसे सुनकर  मौजूद लोग हंसने लगे। सलमान ने साफ कहा कि वह शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान की फिल्म ‘किंग’ के साथ बिल्कुल भी क्लैश नहीं करना चाहते।

शाहरुख और सुहाना से क्लैश नहीं करना चाहते सलमान खान

हाल ही में सलमान खान हैदराबाद में एक इवेंट में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्म ‘मातृभूमि: मेय वार रेस्ट इन पीस’ की रिलीज डेट को लेकर खुलकर बात की। सलमान ने बताया कि उन्होंने अपनी फिल्म की रिलीज डेट तय करते समय कई बड़ी फिल्मों के शेड्यूल को ध्यान में रखा है।सलमान ने मजाकिया अंदाज में कहा, "शाहरुख 24 दिसंबर को आ रहे हैं। मैं शाहरुख और उनकी बेटी सुहाना के साथ क्लैश नहीं करने वाला। बिल्कुल नहीं।"उन्होंने आगे कहा कि उन्हें ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ और ‘ड्यून 3’ जैसी फिल्मों के साथ क्लैश करने में कोई परेशानी नहीं है, लेकिन शाहरुख और सुहाना की फिल्म के सामने अपनी फिल्म रिलीज करने का उनका कोई इरादा नहीं है।

रणबीर कपूर की फिल्म से भी नहीं करना चाहते मुकाबला

सलमान खान ने आगे अपनी रिलीज डेट के चुनाव के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि उन्होंने अगले साल की शुरुआत में 26 जनवरी की तारीख पर भी विचार किया था। हालांकि, इस दौरान संजय लीला भंसाली की फिल्म आने वाली है, जिसमें विक्की कौशल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नजर आएंगे।सलमान ने कहा कि वह उनके साथ भी बॉक्स ऑफिस पर टकराव नहीं चाहते थे। इसके बाद उन्होंने मार्च में आने वाली अपनी ही फिल्म का जिक्र करते हुए कहा कि वह खुद से भी क्लैश नहीं करना चाहते।सलमान की इस बात पर समिट में मौजूद दर्शक जोर-जोर से हंसने लगे। उनका यह मजाकिया अंदाज अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

4 दिसंबर को रिलीज होगी ‘मातृभूमि’

सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि: मेय वार रेस्ट इन पीस’ एक वॉर एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अपूर्व लखिया ने किया है। फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। हाल ही में इसका तीसरा गाना ‘मदिरापान’ रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है।

बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का शानदार प्रदर्शन जारी

वहीं दूसरी तरफ नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के 16वें दिन 16.30 करोड़ रुपये की कमाई की है।इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 880.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,574.60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म की लगातार शानदार कमाई से साफ है कि दर्शकों के बीच इसका क्रेज बरकरार है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.