स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में भर्ती के लिए अंतिम मेरिट सूची जारी

सुकमा : जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पावारास, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कोंटा एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छिन्दगढ़ में शैक्षिक और गैर शैक्षिक पदों पर भर्ती किये जाने हेतु साक्षात्कार कौशल परीक्षा उपरान्त अनंतिम मेरिट सूची का प्रकाशन किया गया है। उक्त प्रकाशित अनंतिम मेरिट सूची के शैक्षिक पद (प्रयोगशाला सहायक जीव विज्ञान / रसायन / भौतिकी), शिक्षक कला समूह एवं शिक्षक सहायक शिक्षक अंग्रेजी में प्राप्त दावा आपत्ति का निराकरण कर अंतिम वरीयता सूची तैयार किया गया है। जिसे जिले के वेबसाइट www.sukma.gov.in पर प्रकाशित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिले की वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं।
रिपोर्टर : चन्द्रशेखर साहू
No Previous Comments found.