पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर जताई कड़ी आपत्ति
सुकमा - जिला साहू संघ (छत्तीसगढ़) ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा साहू समाज के गौरव एवं उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री अरूण साव के विरुद्ध की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,सुकमा को ज्ञापन सौंपा। संघ ने उक्त बयान को अमर्यादित, आपत्तिजनक एवं समाज की भावना को आहत करने वाला बताया। जिला साहू संघ सुकमा ने कहा कि सार्वजनिक मंच से की गई इस टिप्पणी से पूरे साहू समाज में आक्रोश है। संघ की सर्वसम्मत मांग है कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने बयान को 10 दिनों के भीतर सार्वजनिक रूप से वापस लें एवं स्पष्ट शब्दों में क्षमा याचना करें। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय-सीमा में बयान वापस नहीं लिया गया तो साहू समाज लोकतांत्रिक,संगठित एवं चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए विवश होगा। इस संबंध में जिला प्रशासन से उचित कार्यवाही की मांग की गई है।
रिपोर्टर - चन्द्र शेखर साहू
No Previous Comments found.