हल्बा समाज राष्ट्रीय महासभा सदस्य पार्वती प्रधानी ने नेशनल खेलने वाली बालिका बबली नेगी का किया उत्साहवर्धन
सुकमा : सुकमा जिले के छिंदगढ़ मे आज हल्बा समाज राष्ट्रीय महासभा सदस्य पार्वती प्रधानी ने नेशनल खेलने वाली बालिका बबली नेगी का उत्साहवर्धन करते हुए,समाज को नई दिशा दिखाने व सुकमा की शान बढ़ाने के लिए दी शुभकामनाएं, पार्वती प्रधानी ने कहा,समाज मे अब लड़कियां जैसे आगे बढ़ रही है,समाज एक नई राह की ओर बढ़ चला है,अब हमारे हल्बा समाज मे भी बच्चियां ऐसे ही आगे बढ़ते हुए समाज को नई पहचान दिलाएंगी,समाज के साथ साथ सुकमा का भी नाम रौशन करेंगी,मैं राष्ट्रीय महासभा सदस्य होने के नाते समाज के लोगों से अपील करती हूं,समाज की लड़कियों को प्रोत्साहित करें उनको पढ़ाये,आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें, जिससे हमारा हल्बा समाज आगे बढे हमारी बालिकाएं आत्मनिर्भर बने,देश के यशस्वी प्रधनमंत्री के आत्मनिर्भर बनाने के विचार को आगे बढ़ाते हुए,हमारे समाज का प्रमुख योगदान हो,आगे भी अगर समाज या सुकमा की किसी भी बच्ची को मेरी आवश्यकता पड़ती है तो मैं हमेशा उनके साथ हु,हर महिला के सुख दुःख में उनके साथ रहूंगी,और महिलाओं को आगे बढ़ने के किये हर सम्भव मदद करूंगी इस कार्यक्रम मे हल्बा समाज के पदाधिकारी और हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : चन्द्र शेखर साहू

No Previous Comments found.