,भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार तथा डिजिटल संवाद को सशक्त बनाने की दिशा में पार्टी नेतृत्व द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय

सुकमा : भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार तथा डिजिटल संवाद को सशक्त बनाने की दिशा में पार्टी नेतृत्व द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। संगठन से लंबे समय से सक्रिय रूप से जुड़े तूफान सिंह चौरसिया को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं एवं युवाओं में उत्साह का वातावरण देखा जा रहा है। संगठन के प्रति समर्पण, सक्रिय कार्यशैली तथा डिजिटल माध्यमों में प्रभावी संवाद क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया गया है।

बताया जा रहा है कि उनके नेतृत्व में पार्टी की नीतियों, जनहितकारी योजनाओं एवं संगठनात्मक गतिविधियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से व्यापक स्तर पर जनता तक पहुँचाने का कार्य और अधिक गति पकड़ेगा।
नवनियुक्त सोशल मीडिया प्रभारी ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की विचारधारा एवं जनसेवा के कार्यों को डिजिटल माध्यमों के जरिए जन-जन तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का विश्वास है कि यह नियुक्ति संगठन के डिजिटल विस्तार और जनसंपर्क अभियानों को नई दिशा प्रदान करेगी।

रिपोर्टर : चंद्रशेखर साहू

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.