राहुल ने स्वास्थ दिवस के अवसर पर फोटो पोस्ट कर पेश की कड़ी मेहनत की मिसाल
छिंदगढ़ : छिंदगढ़ के युवा राहुल ने अपनी फिटनेस जर्नी से पूरे इलाके में प्रेरणा की लहर दौड़ा दी है। साल 2023 में राहुल का वजन 84 किलो था, लेकिन कड़ी मेहनत और अनुशासन से उन्होंने खुद को फिट कर वजन 68 किलो तक ला दिया। यानी सिर्फ एक साल में 16 किलो वजन कम।
राहुल ने बताया कि शुरुआत में बढ़ते वजन की वजह से थकान और आलस रहता था। तब उन्होंने ठान लिया कि खुद को बदलना है। रोज सुबह 5 बजे उठकर जॉगिंग, योग और वेट ट्रेनिंग को रूटीन का हिस्सा बनाया। साथ ही जंक फूड छोड़कर घर का बना संतुलित आहार लिया। रागी और मूंग के चीले, दाल-सब्जी और सलाद को डाइट में शामिल किया।
परिवार और दोस्तों का सपोर्ट भी राहुल की इस यात्रा में अहम रहा। आज राहुल न सिर्फ शारीरिक रूप से फिट हैं, बल्कि कई युवाओं को हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं।
राहुल कहते हैं, "फिटनेस एक दिन का काम नहीं है। छोटी-छोटी आदतें बदलो, और खुद पर भरोसा रखो। रिजल्ट जरूर मिलेगा।"
छिंदगढ़ के इस बेटे ने साबित कर दिया कि इरादे मजबूत हों तो कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं।
रिपोर्टर : चंद्रशेखर


No Previous Comments found.