छिंदगढ़ बस्ती में गौ भक्तों की बैठक,गौ सम्मान अभियान को लेकर किया गया जागरूक

छिंदगढ़ : छिंदगढ़ बस्ती में आज गौ सम्मान आव्हान अभियान को लेकर गौ भक्तों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में वृंदावन से पधारी साध्वी दीदी ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

बैठक के दौरान साध्वी दीदी ने गौ माता के सम्मान, संरक्षण और सेवा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गाय पालन के अनेक लाभ हैं और यह हमारी संस्कृति और आस्था से जुड़ा हुआ है।
उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि जब हम मंदिर में प्रवेश करने से पहले जूते-चप्पल उतारते हैं, तो जिस गौ माता में सभी देवी-देवताओं का वास माना जाता है, उनके पास चप्पल पहनकर जाना उचित नहीं है। इस संदेश के माध्यम से उन्होंने लोगों को गौ माता के प्रति सम्मान बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर छिंदगढ़ क्षेत्र के सभी गौ भक्त बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और गौ सम्मान अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर : चंद्रशेखर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.