सीताकुंड घाट पर पौध रोपण कार्य किया गया

सुल्तानपुर : कटका क्लब सामाजिक संस्था व सत्य क्रांति पार्टी के बैनर तले सीताकुंड घाट पर पौध रोपण कार्य किया गया।पौध रोपण का शुभारंभ जनहित पत्रकार एसोसियशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह रहे व अजय पाण्डेय ने किया।इस मौके पर उपस्थित जन हित पत्रकार एसोसियशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह व अजय पाण्डेय ने बताया कि पेड़-पौधे हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। इनसे पृथ्वी पर ऋतु चक्र बना रहता है। ऋतु चक्र को संतुलित बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना अनिवार्य है। कटका क्लब के अध्यक्ष सौरभ मिश्र ने बताया कि पेड़-पौधे पशु-पक्षियों के प्राकृतिक आवास हैं। मनुष्य द्वारा प्रकृति के साथ छेड़छाड़ करने से अनेकों पशु-पक्षियों की प्रजातियां विलुप्त होने के कगार पर हैं। वहीं पेड़ों की कटाई से पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। सत्य क्रांति पार्टी के मंडल अध्यक्ष आकाश सिंह ने बताया कि पर्यावरण का संरक्षण करना प्रत्येक मनुष्य की नैतिक जिम्मेदारी है। इसके लिए हमें आगे आना चाहिए और दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए। पर्यावरण के संरक्षण के लिए हमें अपने जीवन में एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए।
इस मौके पर हृदय राम निषाद, सुधीर यादव, रीता निषाद, प्रीतेश यादव, संजय दास पिंटू, राम जी, अरविंद, अनिल, शिव सागर, दीपक, विकाश, रोशन लाल, दर्जनों लोग उपस्थित रहे ।
रिपोर्टर : जगन्नाथ मिश्र
No Previous Comments found.