दस करोड़ पांच लाख से बनेगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

सुल्तानपुर - मुख्यमन्त्री वैश्विक नगरोदय योजना के अन्तर्गत वर्ष 2024-25 में नगर पालिका परिषद सुलतानपुर द्वारा जिलाधिकारी सुलतानपुर के माध्यम से जी0आई0सी0 के पीछे वेन्डिंग जोन के पास रिक्त भूमि पर शापिंग काम्प्लेक्स सहित मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण कार्य लागत 10.05 करोड़ प्रस्तावित कर शासन को प्रेषित गया था, यह योजना  मुख्यमन्त्री एवं नगर विकास मन्त्री द्वारा  स्वीकृति प्रदान करते हुए सी0एण्ड0डी0एस0, उ0प्र0 जल निगम (नगरीय) अयोध्या को कार्यदायी संस्था बनाया गया, जिसके संयोजन में आज दिनांक 28.05.2025 को इस ‘‘मल्टीस्टोरी पार्किंग विथ शापिंग काम्प्लेक्स’’ के निर्माण कार्य का  विनोद सिंह विधायक विधानसभा सुलतानपुर द्वारा पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल व सभासदगण की गरिमामयी उपस्थिति में भूमि पूजन कर कार्यक्रम शुभारम्भ कराया गया। इस अवसर पर विधायक विनोद सिंह ने कहा नगर पालिका अध्यक्ष व सभासद का प्रयास सराहनीय है, हमारी ट्रिपल इंजन की सरकार नगर के विकास में सतत प्रयत्नशील है। पालिकाध्यक्ष ने इस योजना हेतु  मुख्यमन्त्री, नगर विकास मन्त्री, क्षेत्रीय विधायक विनोद सिंह के सहयोग हेतु आभार एवं धन्यवाद दिया और बताया कि इस मल्टी स्टोरी पार्किंग व शापिंग काम्प्लेक्स के बनने से पालिका की न केवल आय बढ़ेगी, बल्कि नगर के चौक घण्टाघर व आस पास के बाजार क्षेत्र में वाहनों को खड़ा करने हेतु समुचित व्यवस्था न होने की समस्या का निराकरण होगा, जिससे आम जनमानस को काफी राहत मिलेगी व यातायात के संचालन में सड़क की पटरियों पर वाहनों को खड़ा करने से होने वाली समस्याओं से भी निजात मिलेगी, इसी प्रकार और भी योजनाएं प्रस्तावित हैं, जिससे नगर क्षेत्र का विकास किया जायेगा। इस अवसर पर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र सरोज, सभासद अखिलेश मिश्र, दिनेश चैरसिया, भैयादीप सिंह, संजय कप्तान, रमेश सिंह टिन्नू, मो0 जाहिद, योगेश मिश्रा, विजय कुमार जायसवाल, अफजल अंसारी, गिरीश कुमार मिश्र, अरविन्द, प्रवीण मिश्र, अरूण कुमार तिवारी, मो0 आरिफ, अरशद हबीब तथा अजय सिंह, मनीष जायसवाल, सन्दीप सोनकर, देवानन्द, सन्तोष चैधरी, मो0 अहमद भाई, सन्दीप गुप्ता, मंगरू प्रसाद प्रजापति, सुधीर तिवारी, राजू पीको सहित भारी संख्या में स्थानीय जनमानस व गणमान्य बन्धु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रमेश शर्मा ने किया।
 
संवाददाता - वाजिद हुसैन

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.