धोपाप धाम में भगवान राम व निषाद राज की दस फीट ऊंची लगेगी प्रतिमा।

सुल्तानपुर - लंभुआ क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध पौराणिक स्थल धोपाप धाम में भगवान राम एवं निषाद राज की दस फीट ऊंची गले मिलते हुए प्रतिमा लगाई जाएगी। जिसमें निषाद पार्टी के पूर्व सांसद प्रवीण निषाद तथा राष्ट्रीय कार्यकर्णी अध्यक्ष डॉ. अमित निषाद व डॉ. आशीष तिवारी, सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि पूजन किया। इसके लिए राजस्थान के प्रख्यात लाल पत्थर से बनाई गई प्रतिमा अगले 45 दिन के अंदर आ जाएगी। सांसद प्रवीण निषाद ने बताया की प्रतिमा का निर्माण डॉ. आशीष तिवारी सहित निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं के सहयोग से किया जाएगा। प्रतिमा के लोकार्पण में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद भी शामिल होंगे। पौराणिक स्थल धोपाप धाम का त्रेता युग से बहुत बड़ा महत्व है। मान्यता है कि रावण का वध करने के बाद  ब्रह्म हत्या के दोष से मुक्ति के लिए भगवान राम ने यहां स्नान किया था। भगवान राम ने जहां स्नान किया था वह स्थान आज रामघाट के नाम से जाना जाता है। कार्यक्रम में शामिल सदर विधायक राज बाबू उपाध्याय ने पर्यटक स्थल तीर्थराज धोपाप के विकास के लिए पर्यटन विभाग से सरकारी धन प्राप्त करने का प्रयास किया जाएगा जिससे यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पक्का घाट व और भी जरूरी  सुविधा का इंतजाम किया जा सके। जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को स्नान करने में दिक्कत ना हो। भूमि पूजन कार्यक्रम में डॉ. आशीष तिवारी, जवाहरलाल निषाद, निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश निषाद, निषाद पार्टी संगठन के जिला अध्यक्ष पूर्व प्रधान रमेश निषाद, बृजलाल वर्मा, रीता निषाद महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, संतोष पांडे प्रधान सोनावा, रामलाल निषाद, त्रिलोकी निषाद, झगरू निषाद, प्रेमशिला निषाद, प्रियंका निषाद, श्यामा निषाद, आनंद निषाद, माता प्रसाद निषाद, प्रदीप निषाद, जगदीश निषाद समेत निषाद पार्टी के तमाम कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद थे।

संवाददाता - वाजिद हुसैन

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.