दलितों में पैठ बनाने को व्यापक अभियान चलाएगी भाजपा

सुलतानपुर : भारतीय जनता पार्टी गांव -वार्ड चलों अभियान के बाद दलित वोटों को साधने व समाज में पैठ बनाने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है।बीजेपी का यह अभियान 25 अप्रैल तक चलेगा।बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों व मण्डल अध्यक्षों की कामकाजी बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार हुई।भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा भाजपा 365 दिन काम करने वाला दल है।पार्टी कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच में रहकर काम करते है।बताया कि 20 अप्रैल को डॉ अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में जिला कार्यालय पर एमएलसी व पूर्व प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक व भाजपा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय दो सत्रों में गोष्ठी को संबोधित करेंगी।गोष्ठी में पार्टी दलित बुद्धिजीवियों व पढ़ें लिखे लोगों को लाने की तैयारी कर रही है।इसके अलावा पार्टी कार्यकर्ता दलित व सेवा बस्तियों में जाकर संपर्क व संवाद स्थापित करेंगे।पार्टी वक्फ संशोधन बिल के पक्ष में 20 अप्रैल से 4 मई तक अभियान चलाएगी।भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, युवा मोर्चा व भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मुसलमानों के बीच जाकर विपक्ष के झूठ का पर्दाफाश करेंगे और वक्फ संशोधन बिल की खूबियां गिनाएंगे।इसके अलावा एक राष्ट्र एक चुनाव में माहौल बनाने के लिए 26 अप्रैल को पयागीपुर स्थित गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संगोष्ठी आयोजित होगी। भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि 'एक राष्ट्र एक चुनाव' के समर्थन में सभी जनप्रतिनिधियों, एनजीओ व आम लोगों का प्रस्ताव सीधे राष्ट्रपति के पास भेजवाया जाएगा।अटल शताब्दी वर्ष पर पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार में अटल विरासत सम्मेलन आयोजित होगा। संचालन जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कुमार ने किया।पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सीताशरण त्रिपाठी, जगजीत सिंह छंगू,आनन्द द्विवेदी, शशीकांत पाण्डेय, संदीप सिंह, सुनील वर्मा, डॉ प्रीति प्रकाश, श्याम बहादुर पाण्डेय, आलोक आर्या,धर्मेन्द्र कुमार, मनोज मौर्या, प्रदीप शुक्ला, जगदीश चौरसिया,पूजा कसौधन,अशोक सिंह, नरेंद्र सिंह,चन्दन नारायन सिंह, सुमन राव कोरी, रेखा निषाद,नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल,प्रदीप शर्मा,संतोष सिंह, रामजतन यादव, राम अभिलाष सिंह विक्की वर्मा,डॉ विनय प्रजापति,वीरेन्द्र भार्गव, भूपेंद्र पाठक,सूर्य नारायन पाण्डेय, शेर बहादुर सिंह, रोहित पाण्डेय, अवधेश शर्मा, अरुण कुमार, अनिल सिंह, वीरेन्द्र यादव रोहित, राजेश मिश्रा, राजमणि मौर्या, मुकेश तिवारी, अमित त्यागी, डॉ राममूर्ति वर्मा, शोभनाथ यादव, विशाल जायसवाल, राजेश मिश्रा,राम प्रकाश वर्मा,प्रदीप मालवीय, विजय लक्ष्मी शुक्ला, रामजीत पाल आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर : जगन्नाथ मिश्र

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.