लोक कल्याणकारी सेवा सुशासन गरीब कल्याण को समर्पित केंद्र सरकार: जिला महामंत्री

सुल्तानपुर : केंद्र सरकार के शानदार 11 वर्ष पूरे होने पर भाजपाईयों ने सरकार की उपलब्धियां बताई तथा चौपाल में समस्याएं सुन पौधारोपण कर पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोक-कल्याणकारी सेवा सुशासन गरीब कल्याण को समर्पित ग्यारह वर्ष पूर्ण होने पर लंभुआ विधानसभा के लम्भुआ मंडल में जमखुरी शक्तिकेंद्र पर भाजपाइयों द्वारा वृक्षारोपण किया गया तथा जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी ने कहा कि आप लोग किसी भी समस्या को लेकर हमसे मिल सकते हैं, हम आपकी समस्याओं के निराकरण कराने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। मौके पर मंडल अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह आर्थिक प्रकोष्ठ के संयोजक संजय सिंह बबलू, राजेश राज मिश्रा, वाचस्पति त्रिपाठी, ओमप्रकाश त्रिपाठी, रंजीत शुक्ला समेत बूथअध्यक्ष एवं कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे।
संवाददाता : वाजिद हुसैन
No Previous Comments found.