थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा 02 नफर चैन स्नैचिंग करने वाले अभियुक्तो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चैन

सुलतानपुर : पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री अखण्ड प्रताप सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त सिंह के कुशल मार्गदर्शन में वाछिँत अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत विगत कुछ दिनो में हुई चैन स्नैचिंग की घटनाओ को देखते हुये प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर धीरज सिंह नेतृत्व में  टीम गठित कर चैन लुटेरो की सघन तलाशी कराई जा रही थी कि आज दिनांक 08.07.2025 को भुलकी चौराहे से सौरमऊ बाईपास ओवर ब्रिज की तरफ जाने वाले मार्ग पर मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण 1.अतुल कुमार कोरी पुत्र अविनाश कुमार निवासी ग्राम भपटा थाना को0 देहात जनपद सुलतानपुर 2. देवेश कुमार कोरी उर्फ बच्चा पुत्र राम जियावन निवासी ग्राम धरौली थाना को0 देहात जनपद सुलतानपुर को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगण के पास से 03 अदद पीली धातु की चैन (जंजीर) अलग अलग जो कि इनके द्वारा पूर्व में चैन स्नैचिंग की घटना कारित करते समय छीनी गयी थी जिसकी सत् प्रतिशत बरामदगी की गयी  तथा घटना में प्रयुक्त वाहन संख्या UP44AZ5842 को कब्जा पुलिस लिया गया । अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय पेश किया गया ।
 
नाम पता अभियुक्तगण-
1. अतुल कुमार कोरी पुत्र अविनाश कुमार निवासी ग्राम भपटा थाना को0 देहात जनपद सुलतानपुर उम्र करीब 26 वर्ष 
क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
1. 0421/2025 304/317(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 कोतवाली नगर सुलतानपुर
2. 0417/2025 304/317(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 कोतवाली नगर सुलतानपुर
3. 0526/2025 304/317(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 कोतवाली नगर सुलतानपुर
 
2. देवेश कुमार कोरी उर्फ बच्चा पुत्र राम जियावन निवासी ग्राम धरौली थाना को0 देहात जनपद सुलतानपुर उम्र करीब 27 वर्ष 
क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
1. 0421/2025 304/317(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 कोतवाली नगर सुलतानपुर
2. 0417/2025 304/317(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 कोतवाली नगर सुलतानपुर
3. 0526/2025 304/317(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 कोतवाली नगर सुलतानपुर
4. 0227/2019 147, 148, 149, 308, 323, 324, 427, 504, 506 भा0द0वि0 कोतवाली देहात सुलतानपुर
5. 0594/2020 323, 504, 506 भा0द0वि0 कोतवाली देहात सुलतानपुर
 
बरामदगी- 03 अदद पीली धातु चैन 
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 शिवानन्द यादव 
2. उ0नि0 विनय कुमार सिंह
3. उ0नि0 कृष्णा प्रसाद वर्मा
4. उ0नि0 अनिल कुमार           
 
रिपोर्टर : दिनेश सिंह अग्निवंशी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.