जयसिंहपुर के निवर्तमान खंड शिक्षा अधिकारी का विदाई समारोह

सुल्तानपुर : ब्लॉक संसाधन केंद्र जयसिंहपुर के सभागार में शनिवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान निवर्तमान खंड शिक्षा अधिकारी शिव शंकर मिश्रा को भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। कार्यक्रम में विभिन्न संघों के पदाधिकारी और  प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे। निवर्तमान बीईओ शिव शंकर मिश्रा ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और निपुण ब्लॉक बनाने का संकल्प लिया था। उन्होंने कहा कि वे जयसिंहपुर को कभी नहीं भूल पाएंगे। जयसिंहपुर को निपुण ब्लॉक बनाने का दृढ़ संकल्प व्यक्त किया था और निपुण ब्लॉक बनाने के लिए कुछ सख्ती जरूरी है। उन्होंने शिक्षकों से समय पर विद्यालय पहुंचने और अपने स्कूल को निपुण बनाने में पूरी लगन से जुटने का आह्वान किया। विभिन्न शिक्षक संघों के पदाधिकारियों ने विशिष्ट अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इनमें जूनियर शिक्षक संघ अध्यक्ष दामोदर तिवारी, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह व जयप्रकाश वर्मा जी अनुदेशक संघ एवं शिक्षामित्र संघ अध्यक्ष अशोक वरिष्ठ शिक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह व वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश दुबे, मंत्री शिवनारायण वर्मा, कोषाध्यक्ष जीत बहादुर वर्मा, रोहित दुबे, स्वर्ण प्रताप सिंह, राम लखन वर्मा, राम मगन वर्मा, अशोक विश्वकर्मा व बीआरसी स्टाफ सहित सैकड़ों शिक्षक भी मौजूद रहे।

रिपोर्टर : दिनेश सिंह अग्निवंशी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.