पंचायतों में सरकार बनाने के लिए मिशन मोड में जुटे कार्यकर्ता - सुशील त्रिपाठी

सुलतानपुर - आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने बुधवार को जिला कार्यालय पर जिला पदाधिकारीयों,मण्डल अध्यक्षों, पूर्व मण्डल अध्यक्षों व पूर्व जिला पंचायत सदस्यों व पूर्व प्रत्याशियों को संबोधित करते हुए कहा गांव की सरकार बनाने के लिए सभी जिम्मेदार कमर कस कर तैयारी में जुट जाएं। हमको एक-एक बूथ पर पुख्ता तैयारी करनी है।कहा मेरे लिए कार्यकर्ताओं का सम्मान हमेशा सर्वोपरि है।हम सबकों एकजुट होकर त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में मिशन मोड में जुटना होगा।कहा पार्टी ने जिला पंचायत के 45 वार्डों में से 70 से 80 प्रतिशत वार्डों को जीतने का लक्ष्य रखा है।इस लक्ष्य को परिश्रम की पराकाष्ठा कर हासिल करना होगा।उन्होंने कहा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शासन द्वारा परिसीमन, मतदाता पुनरीक्षण आदि का काम शुरू होने जा रहा है।इस पर बारीकी से नजर रखते हुए काम करना है।उन्होंने कहा मण्डल, शक्तिकेन्द्र व बूथ स्तर पर कौन-कौन जिला पंचायत वार्ड होंगे इसकी भी सूची तैयार करनी है।पार्टी के मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने जानकारी दी की 1-2 अगस्त को विधानसभा वाइज मण्डलों की बैठक आयोजित होंगी। विधानसभाओं में मण्डलों की बैठक कराने के लिए जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने जिला पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।विधानसभा स्तर पर मतदाता पुनरीक्षण,परिसीमन आदि कार्य पर निगरानी रखने के लिए अलग से वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं की टोली बनाईं है।कार्यक्रम का संचालन त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के जिला संयोजक व महामंत्री संदीप सिंह ने किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से तैयारी को फुलप्रूफ बनाने का आह्वान किया।जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी ने 26 जुलाई को कारगिल विजय मनाने व जिला उपाध्यक्ष सुनील वर्मा ने 27 जुलाई रविवार को मन की बात कार्यक्रम को जिले के सभी 1991 बूथों पर सुनने के लिए अभी से तैयारी करने का आह्वान किया।कामकाजी बैठक में पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य घनश्याम चौहान,धर्मेन्द्र कुमार, डॉ प्रीति प्रकाश,अनीता पाण्डेय, आलोक आर्या, पूर्व जिला महामंत्री शशीकांत पाण्डेय, श्याम बहादुर पाण्डेय, वरिष्ठ नेता शिवाकांत मिश्रा,बबिता तिवारी, महेश सिंह, जिला मंत्री आशीष सिंह रानू,नरेन्द्र कुमार सिंह, राजित राम,जगदीश चौरसिया, मनोज मौर्या, अशोक सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्दन नारायन सिंह,विवेक सिंह,काली सहाय पाठक,अवध कुमार सिंह,अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन राव कोरी,सर्वेश सिंह,हिंदेश सिंह, अमरनाथ सोनी, संदीप मिश्रा,राघवेन्द्र श्रीवास्तव पूर्व मंडल अध्यक्ष दोस्तपुर आशुतोष सिंह सभाजीत पाण्डेय,अवधेश दूबे, परिक्रमा सिंह, बासुदेव यादव,राजेश शुक्ला, दान बहादुर तिवारी, राजेश चतुर्वेदी,मनोज श्रीवास्तव, सुभाष वर्मा, 

मण्डल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, रीना जायसवाल, संतोष सिंह,राम जतन यादव, दुष्यंत सिंह, रोहित यादव  दोस्तपुर।  मंडल अध्यक्ष विजय  लक्ष्मी शुक्ला, प्रदीप  मालवीय, राजेश मिश्रा,डॉ राम मूर्ति वर्मा,जग प्रसाद वर्मा,विक्की वर्मा, भूपेंद्र पाठक,संदीप पाण्डेय,रवि तिवारी, अवधेश शर्मा,शोभनाथ यादव,राम बहादुर सिंह, मुकेश तिवारी, विशाल जायसवाल,  सिंह,रोहित पाण्डेय,राजमणि मौर्य, अखिलेश प्रताप सिंह,  समेत अन्य पदाधिकारी व पार्टी के जिम्मेदार लोग मौजूद रहे।

संवाददाता - दिनेश सिंह अग्निवंशी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.