कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती पर दिया गया बल

सुल्तानपुर : जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में शनिवार को संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने की, जबकि संचालन में शहर अध्यक्ष शकील अंसारी मौजूद रहे।

बैठक में ब्लॉक अध्यक्षों, प्रभारियों और जिला पदाधिकारियों से संगठन विस्तार की रिपोर्ट मांगी गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष राणा ने कहा –

> “आज संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देने की आवश्यकता है। बूथ और मंडल कमेटियों का गठन हमारी पहली प्राथमिकता है। अनुशासन, निष्ठा और सक्रियता से ही कांग्रेस को जनता के बीच मज़बूत बनाया जा सकता है।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन हीला-हवाली या उदासीन रवैये से नहीं चल सकता। सभी पदाधिकारियों को अपने दायित्व पूरी निष्ठा से निभाने होंगे।

शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा –

> “सभी कार्यकर्ता व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर संगठन और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दें। यदि हम एकता और अनुशासन के साथ काम करें तो राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।”

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को गति देने के लिए अपने-अपने सुझाव भी दिए। जिलाध्यक्ष ने ब्लॉक अध्यक्षों और प्रभारियों को शीघ्र बूथ एवं मंडल कमेटियों का गठन पूरा करने का निर्देश दिया और कहा कि संगठन जमीनी होना चाहिए, केवल कागज़ी नहीं।

बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी:
रामशरण गौतम, अपरबल सिंह, ओमप्रकाश त्रिपाठी, जयप्रकाश पाठक, निकलेश सरोज, जनार्दन शुक्ल, अरुण त्रिपाठी, ममनून आलम, मनोज तिवारी, जफीर अहमद, विजय पाल, अतहर नवाब, आवेश अहमद, मीरा सिंह, नितिन मिश्र, अजेंद्र पांडे, देवेंद्र तिवारी, बबलू सिंह सैनी, राम लौट यादव, इश्तियाक अहमद, नफीस पठान, उमाकांत त्रिपाठी, अशोक वर्मा, राम अकबाल वर्मा, राजदेव पाल, शीतला साहू, छोटेलाल प्रजापति सहित अन्य पदाधिकारी व ब्लॉक अध्यक्ष मौजूद रहे।

ब्लॉक अध्यक्ष: चंद्रभान सिंह लंभुआ, राम भवन पांडे जयसिंहपुर, सर्वेंद्र सिंह कादीपुर, अनिल गौतम दोस्तपुर, विनोद पांडे अखंडनगर, नंदलाल मोर्य कुड़वार, जमीदार यादव दुबेपुर, हर्ष नारायण शुक्ल धनपतगंज, राम प्रयाग निषाद करौदी कला, राहुल मिश्र मोतिगरपुरजनेश्वर उपाध्याय भदैयाआदि।

रिपोर्टर :  दिनेश सिंह अग्निवंशी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.