समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आज बहुजन आंदोलन के महानायक स्वर्गीय कांशीराम जी की पुण्यतिथि बड़े ही श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

सुल्तानपुर : इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके आदर्शों को याद किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय कांशीराम जी ने समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को एकजुट कर उन्हें अपने अधिकार और सम्मान की लड़ाई लड़ने का साहस दिया। उन्होंने देश की सामाजिक एवं राजनीतिक चेतना में नई दिशा और ऊर्जा का संचार किया। नेताओं ने कहा कि कांशीराम जी का जीवन समर्पण, संघर्ष और सेवा की अद्भुत मिसाल है, जिनके विचार आज भी समाज को प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने दिखाया कि संगठन और एकता के बल पर कोई भी वर्ग अपने अधिकार हासिल कर सकता है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रघुवीर यादव, महासचिव सलाउद्दीन, विधानसभा अध्यक्ष गुफरान अहमद उर्फ सैफी, विनोद जायसवाल, अशोक वर्मा, वीरेंद्र मौर्य, देवता दीन निषाद, राजीव चौधरी, वैभव मिश्रा, मोनू यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया।
रिपोर्टर : दिनेश सिंह अग्निवंशी
No Previous Comments found.