धनतेरस और दीपावली पर व्यापारियों को परेशान न किया जाए - रवींद्र त्रिपाठी

सुल्तानपुर : भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी कुमार हर्ष से व्यापारियों की समस्याओं के समाधान की मांग की।
प्रदेश महामंत्री ने जिलाधिकारी से कहा कि माननीय मुख्यमंत्री का निर्देश है कि धनतेरस और दीपावली के अवसर पर व्यापारियों को परेशान न किया जाए, लेकिन कुछ लोग अनुचित लाभ के लिए व्यापारियों और उद्यमियों के खिलाफ फर्जी शिकायतें कर रहे हैं। ऐसे मामलों में संज्ञान न लेने की अपील की गई।
रवींद्र त्रिपाठी ने जिलाधिकारी को निम्न मुख्य बिंदु दिए:
1. प्राइवेट व्यक्तियों के माध्यम से अवैध वसूली: फूड विभाग के कुछ अधिकारी प्राइवेट व्यक्तियों के साथ व्यापारियों की प्रतिष्ठानों पर जाकर डर दिखाकर वसूली कर रहे हैं। अनुरोध है कि किसी भी फूड अधिकारी के साथ प्राइवेट व्यक्ति कार्य न करें।
2. नमूना भरने का भुगतान: नमूना भरते समय भुगतान और रसीद की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। फर्जी रसीदों से शासन नुकसान पहुँच रहा है।
3. लाइसेंस और पंजीयन शुल्क में बढ़ोतरी: लाइसेंस की वास्तविक फीस ₹2000 और पंजीयन ₹100 है, लेकिन अधिकारियों द्वारा ₹5000–10000 तथा ₹2000–3000 वसूला जा रहा है।
4. शिविर लगाकर जागरूकता: बाजारों में शिविर आयोजित कर लाइसेंस और पंजीयन निर्गत करने एवं व्यापारियों को जागरूक करने की व्यवस्था की जाए।
5. व्यापारियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार: दुकानों पर पहुँचने पर अधिकारियों द्वारा व्यापारियों के मोबाइल छीनना और आपत्तिजनक व्यवहार रोकने के निर्देश दिए जाएँ।
6. नमूना भरने में पारदर्शिता: फूड अधिकारी व्यक्तिगत स्वार्थ से नमूना न भरें। अभियान के नेतृत्वकर्ता अन्य विभाग के अधिकारी के साथ पारदर्शिता सुनिश्चित करें।
7. फूड विभाग कार्यालय का स्थान: वर्तमान कार्यालय शहर के किनारे होने के कारण व्यापारियों को ढूँढने में कठिनाई हो रही है। कार्यालय स्थान बदलने या स्पष्ट बोर्ड लगाने का सुझाव दिया गया।
जिलाधिकारी से मुलाकात में प्रदेश संगठन मंत्री अनूप श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष रमेश अग्रहरि, संरक्षक सत्यनारायण मोदनवाल, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कसौधन, विनोद अग्रहरि, तहसील अध्यक्ष जयसिंहपुर अरविंद गुप्ता, सदर तहसील अध्यक्ष अजय गुप्ता, उपाध्यक्ष विनोद मोदनवाल, मुकेश महाजन, महेश साहू, नगर अध्यक्ष शीतला अग्रहरि सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : दिनेश सिंह अग्निवंशी
No Previous Comments found.