“अर्थी निकालने” वाले बयान पर गिरी गाज,CMS डॉक्टर भास्कर सस्पेंड
सुल्तानपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ विवादित बयान देना बिरसिंहपुर संयुक्त अस्पताल के प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर भास्कर प्रसाद को भारी पड़ गया। शासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डॉक्टर भास्कर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) IAS अमित कुमार घोष ने वायरल वीडियो में दिए गए बयान को गंभीर आचरण मानते हुए यह कार्रवाई की है। वीडियो में डॉक्टर भास्कर आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन के दौरान सरकार और मुख्यमंत्री की अर्थी निकालो जैसे शब्द कहते नजर आए थे।यह मामला बिरसिंहपुर अस्पताल की बदहाल व्यवस्था को लेकर उठे विरोध से जुड़ा है,जिसमें आप कार्यकर्ता स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्दशा पर प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं डॉक्टर भास्कर के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया था।अब शासन ने सख्त रुख अपनाते हुए प्रभारी CMS को निलंबित कर दिया है।इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
रिपोर्टर : जगन्नाथ मिश्र
No Previous Comments found.