धर्म और नैतिकता की शिक्षा के साथ भक्ति व आस्था को बढ़ाता है रामलीला — रवीन्द्र त्रिपाठी

शाहगढ़ : जय मां अंबे रामलीला कुटिवा में चल रही रामलीला के छठे दिन मंचन कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि ने भगवान श्रीराम दरबार की आरती उतारकर रामलीला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रामलीला का मुख्य उद्देश्य बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देना, भगवान श्रीराम के जीवन से धर्म, नैतिकता और आदर्शों की प्रेरणा प्राप्त करना तथा भक्ति, त्याग और धार्मिकता के मूल्यों को समाज में प्रसारित करना है।

उन्होंने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति की आत्मा है, जो समाज को जोड़ने और परंपराओं को जीवित रखने का कार्य करती है। यह केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि पीढ़ी-दर-पीढ़ी हमारी सांस्कृतिक धरोहर को आगे बढ़ाने का एक सशक्त जरिया है।

श्री त्रिपाठी ने आगे कहा  “रामलीला बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह हमें सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। साथ ही यह समुदायों को जोड़ती है और लोगों में भक्ति एवं आस्था को सुदृढ़ करती है।”

कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित नागरिक संजय सिंह बबलू, राजेश तिवारी डब्लू, धीरज उपाध्याय, ओमप्रकाश त्रिपाठी, कृष्णा सिंह, ओमप्रकाश सिंह, शीतल गोस्वामी, एवं भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी जयप्रकाश मिश्र सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : दिनेश सिंह अग्निवंशी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.