बिहार में विधायक दल नेता चयन की जिम्मेदारी केशव प्रसाद मौर्य को

सुल्तानपुर - भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार की राजनीति में बड़ा कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वहीं केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी के इस निर्णय के बाद बिहार में नेतृत्व चयन प्रक्रिया को नई दिशा मिलने की संभावना जताई जा रही है।इसी क्रम में सुल्तानपुर के युवा भाजपा नेता आशीष पाण्डेय सनी और विश्व हिंदू परिषद के विभाग समरसता प्रमुख संजय तिवारी ने लखनऊ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की। दोनों ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं।

रिपोर्टर - जगन्नाथ मिश्र

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.