सैतापुर सराय गांव में लगा बिजली बिल राहत कैंप,वसूले पांच लाख रुपए से अधिक
सुल्तानपुर : विकास खंड लंभुआ के सैतापुर सराय गांव में मंगलवार को बिजली विभाग की एकमुश्त समाधान योजना के तहत कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहुंचे और अपने बकाया बिलों का निस्तारण कराने के लिए पंजीकरण कराया। प्रदेश सरकार की ओर से ब्याज में शत-प्रतिशत छूट और मूलधन पर 25 प्रतिशत की राहत दिए जाने के कारण उपभोक्ताओं में योजना को लेकर खासा उत्साह दिखा। कैंप प्रभारी व टेक्नीशियन परवेज आलम ने बताया कि 40 लोगों ने एकमुश्त समाधान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जिसमें लगभग 5 लाख 12 हजार रुपए बिजली बकायदारों को छूट देकर वसूले गया। इस मौके पर टेक्नीशियन अमर शर्मा, लाइनमैन बबलू व छेदी, मीटर रीडर धीरेन वर्मा व अजीत एवं समाजसेवी विनोद सिंह एवं नवनीत सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर : वाजिद हुसैन
No Previous Comments found.