सतत परिश्रम एवं दृढ़ इच्छा शक्ति से मिलती है सफलता: साक्षी
सुल्तानपुर : लंभुआ तहसील क्षेत्र की हिरावनपुर निवासी साक्षी मिश्रा ने भूगोल विषय में जूनियर रिसर्च फेलोशिप परीक्षा में सफलता हासिल कर परिवार व क्षेत्र का मान बढ़ाया है। सफलता के बाद साक्षी ने बताया कि सतत परिश्रम, अनुशासन तथा दृढ़ संकल्प का ही परिणाम है। युवा ऐसा कर जिस क्षेत्र में परिश्रम कर रहे हैं उस क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इससे पूर्व वर्ष 2022 में यूजीसी नेट में पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त कर ली थी। इसके बाद निरंतर प्रयास के बाद तीसरे प्रयास में जूनियर रिसर्च फेलोशिप में सफलता प्राप्त की। स्नातक तक की शिक्षा संजय गांधी पीजी कॉलेज चौकिया से की तथा परास्नातक की शिक्षा केएनआई सुल्तानपुर से प्राप्त की। वर्ष 2023 में पीएचडी में प्रवेश लिया था, हाल ही में साक्षी मिश्रा ने हरियाणा असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा दोनों चरण भी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर लिए। सफलता पर चिंतामणि मिश्र, अमित मिश्रा आदि ने खुशी जाहिर की।
रिपोर्टर : वाजिद हुसैन


No Previous Comments found.