वाराणसी की तरफ से आ रही कार बस में पीछे से टकराई कार सवार तीन श्रद्धालु घायल
लंभुआ : लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर अयोध्या दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार आगे चल रही रोडवेज बस में पीछे से टकरा गई। जिससे तीन श्रद्धालु घायल हो गए और कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना के बाद तत्काल पहुंची पुलिस एवं एनएचआई कर्मियों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों का हड़ताल पहुंचा और सड़क पर क्षतिग्रस्त कार को किनारे किया।
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के डकाही बाईपास के पास फोरलेन पर आगे चल रही रोडवेज बस में वाराणसी की तरफ से आ रही कार पीछे से टकरा गई। कार पर बैठे लोगों ने बताया कि आगे रोड पर चल रही थी और पीछे कार थी, बस चालक ने अचानक ब्रेक लगाकर बस को धीमा किया और उसी समय पीछे चल रही कार बस से टकरा गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस ने बताया कि कार में सवार सिखडी भदोही निवासी लालचंद मिश्रा उम्र लगभग 76 वर्ष, प्रेम मिश्रा 72 वर्ष तथा मंशा मिश्रा 44 वर्ष घायल हो गए। पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उनका इलाज हुआ। पुलिस ने बताया कि यह लोग अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे।
रिपोर्टर : वाजिद हुसैन


No Previous Comments found.