लंभुआ में डॉक्टर पर कमीशन खोरी की दवाएं लिखने का आरोप किसान नेताओं ने सीएचसी अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
सुल्तानपुर : मरीज को बाहर से दवाएं लिखने एवं बेड पर साफ सुथरा चद्दर ना बिछा होने एवं दलालों के प्रवेश पर आक्रोश जताते हुए किसानों ने सीएचसी अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा और तत्काल कार्रवाई की मांग की।
सुल्तानपुर लंभुआ में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैट गुट के तहसील अध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में काफी संख्या में किसान लंभुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और अधीक्षक डॉ.राघवेंद्र सिंह को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश पांडे एवं प्रदेश महासचिव आनंद प्रताप सिंह ने कहा कि अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा कमीशन के कारण मरीजों को दबाए बाहर से लिखी जाती हैं तथा अस्पताल परिसर में दलाल हमेशा घूमते रहते हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में एक पटल बनाया जाए, जिस पर दवा और इंजेक्शन मौजूद हो और उस पर संख्या लिखी हो। इसके अलावा बाहर से ब्लड टेस्ट न कराया जाए इसकी समुचित व्यवस्था अस्पताल परिसर में ही हो। अस्पताल में गंदगी का अंबार रहता है, बेड पर चद्दर आदि साफ-सुथरे नहीं पाए जाते हैं और रात्रि में जिस डॉक्टर की ड्यूटी हो वह पटल पर दर्ज होना चाहिए, जिससे आने वाले मरीजों को डॉक्टर के विषय में जानकारी हो सके। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राघवेंद्र सिंह ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। मौके पर जिला सचिव मजीद खान, पिंटू चौबे, मो अख्तर, मजीद खान, सत्य प्रकाश चौबे, धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद थे।
संवाददाता : वाजिद हुसैन


No Previous Comments found.