ढविया में रात्रिकालीन अवैध वृक्ष कटान, नामजद आरोपियों पर संगीन आरोप

सुल्तानपुर : थाना बल्दीराय क्षेत्र की ग्राम सभा ढविया में आवंटित पट्टा भूमि पर खड़े शीशम, चिलबिल व सिरसैय के लगभग पाँच बहुमूल्य वृक्षों की बीती रात्रि कथित रूप से अवैध कटान कर लकड़ी अपहृत किए जाने का मामला सामने आया है।
पीड़ित शिवलाल पुत्र रामराज ने अरविंद यादव तथा रामनगर निवासी सोनू पुत्र काशी राम को नामजद करते हुए आरोप लगाया है कि उक्त व्यक्तियों ने अंधेरे का लाभ उठाकर वृक्षों की कटान की। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर प्राणघातक परिणाम भुगतने की धमकी देने का भी आरोप है।
पीड़ित पक्ष ने चौकी वालीपुर में लिखित तहरीर देकर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है। प्रकरण अवैध वृक्ष कटान, संभावित लकड़ी तस्करी तथा अत्याचार निवारण अधिनियम सहित गंभीर धाराओं के अंतर्गत संज्ञेय अपराध की श्रेणी में माना जा रहा है। अब पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हैं।
रिपोर्टर : जगन्नाथ

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.