कड़ी मेहनत ,निरंतर अभ्यास और सही मार्ग दर्शन का परिणाम :जतिन प्रकाश

सुल्तानपुर : राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में जतिन प्रकाश श्रीवास्तव ने इतिहास विषय में पहले प्रयास में ही जेआरएफ क्वालिफाई कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है । जतिन ने कुल 300 अंकों में 208 अंक प्राप्त कर 99.397 पर्सेंटाइल हासिल किया है । जो एक असाधारण उपलब्धि है । इस परीक्षा के माध्यम से जतिन को जेआरएफ एवं असिस्टेंट प्रोफेसर दोनों के लिए योग्य घोषित किया गया है। जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) परीक्षा उत्तीर्ण करना शोध और अकादमिक करियर में एक बड़ी उपलब्धि है । जतिन प्रकाश ने बताया कि कड़ी मेहनत निरंतर अभ्यास और सही मार्ग दर्शन का परिणाम है।  जतिन प्रकाश की प्राथमिक शिक्षा लम्भुआ, बीएचएस इलाहाबाद (प्रयागराज ) से उच्च प्राथमिक , मैट्रिक व इण्टर मीडिएट की परीक्षा लखनऊ के सीएमएस से प्राप्त की । स्नातक बीटेक सिविल से परास्नातक इतिहास से हासिल की है। जतिन प्रकाश नगर पंचायत लम्भुआ के रामनगर के निवासी रहे स्व. ओम प्रकाश श्रीवास्तव के सुपुत्र है । उनकी इस उपलब्धि पर परिजन , गुरुजन व शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर की है।

रिपोर्टर : वाजिद हुसैन

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.