लंभुआ के गरएं गांव में महाराणा अंतर्जनपदीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
सुल्तानपुर : प्रतिभावान खिलाड़ियों की प्रतिभा जाया नहीं जाती। अपनी प्रतिभा का ही लोहा मनवाकर खिलाड़ी देश व विदेश में अपना परचम लहराते हैं तथा देश का नाम रोशन करते हैं। उक्त विचार लंभुआ के गरएं गांव में आयोजित महाराणा प्रताप अंतर्जनपदीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन के मौके पर भाजपा नेता विकास वर्मा ने व्यक्त किए। ग्राम प्रधान नीरव सिंह के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने किया। प्रतियोगिता में हरियाणा, प्रयागराज, दिल्ली, गंगापुर जौनपुर, गोरखपुर व सिवान की टीम ने भाग लिया। मैदान में खेल के लिए उतरी टीम के खिलाड़ियों से भाजपा नेता विकास वर्मा, समाजसेवी एवं उद्योगपति विपिन सिंह, कोतवाली प्रभारी धीरज कुमार तथा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्र सिंह ने परिचय प्राप्त किया। उद्घाटन मैच हरियाणा एवं प्रयागराज के बीच दो पारियों में खेला गया। हरियाणा ने प्रयागराज को दोनों पारियों में 25-20 तथा 25-22 से हरा दिया। इसके बाद गंगापुर जौनपुर तथा दिल्ली के बीच खेले गए मैच में दोनों पारियों में दिल्ली ने गंगापुर जौनपुर को हरा दिया। तीसरा मैच हरियाणा एवं सिवान बिहार के बीच खेला गया। प्रतियोगिता के आयोजन नीरव सिंह ने बताया कि समापन देर रात होगा और विजेता तथा उपविजेता टीम को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा। आए हुए अतिथियों का समाजसेवी कृष्ण कुमार सिंह ने स्वागत किया।
मौके पर जिला पंचायत में अधिकारी दिनेश सिंह, कैलाश दूबे, रविंद्र सिंह, अजय सिंह, देवी सिंह, प्रमोद सिंह, लल्लन सिंह, चित्रसेन सिंह, समर बहादुर सिंह, रंजीत सिंह, अतुल पाल सिंह, सूर्य सेन सिंह, उमेश पांडे आदि मौजूद थे।
रिपोर्टर : वाजिद


No Previous Comments found.