बहुजन–किसान–छात्रों की आवाज़ को मिला संबल: प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल व जिलाध्यक्ष सुरेश गौतम का ओपी वर्मा की दुकान पर आत्मीय आगमन
सुल्तानपुर : प्रदेश के कोने-कोने में बहुजन समाज, किसानों, छात्रों एवं पीड़ित वर्गों के अधिकारों की बुलंद आवाज़ उठाने वाले, छोटे-बड़े सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान और ऊर्जा देने वाले ऊर्जावान अभिभावक व मार्गदर्शक स्वरूप यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष श्री विश्वनाथ पाल जी एवं यशस्वी जिलाध्यक्ष श्री सुरेश कुमार गौतम जी का ओपी वर्मा की दुकान (ओपी मोबाइल शॉप), दोस्तपुर ब्लाक चौराहा पर आत्मीय आगमन हुआ।
इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा दोनों नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। वरिष्ठ नेतृत्व की उपस्थिति से कार्यकर्ताओं में नया जोश, उत्साह और संगठन के प्रति समर्पण और अधिक मजबूत हुआ।
प्रदेश अध्यक्ष श्री विश्वनाथ पाल जी ने कहा कि बहुजन, किसान, छात्र और पीड़ित वर्ग समाज की रीढ़ हैं और उनके हक़ व सम्मान की लड़ाई निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे संगठन से जुड़कर सामाजिक परिवर्तन की इस लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाएं।
वहीं जिलाध्यक्ष श्री सुरेश कुमार गौतम जी ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की आत्मा है और सबको साथ लेकर चलने से ही सामाजिक बदलाव का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
इस दौरान बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। संगठन की मजबूती, आगामी चुनावी तैयारियों, जनसमर्थन बढ़ाने और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर सार्थक संवाद हुआ। दोस्तपुर ब्लाक चौराहा स्थित ओपी वर्मा की दुकान पर हुई यह चर्चा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने वाली रही।
रिपोर्टर : दिनेश सिंह अग्निवंशी


No Previous Comments found.