सुल्तानपुर का गौरव: पूरे पंडित आचार्य के राजेश कुमार पाण्डेय सेना में बने लेफ्टिनेंट
सुल्तानपुर : तहसील क्षेत्र बल्दीराय के पूरे पंडित आचार्य (वडनपुर), धनपतगंज निवासी राजेश कुमार पाण्डेय ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर पदोन्नति प्राप्त कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे सुल्तानपुर जनपद का नाम रोशन किया है। उनके प्रमोशन की खबर से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
बताते चलें कि राजेश कुमार पाण्डेय वर्ष 1996 में भारतीय सेना में भर्ती होकर लगातार देश सेवा में समर्पित हैं। अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और कठिन परिश्रम के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।
राजेश कुमार पाण्डेय एक देशभक्त परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता दशरथ प्रसाद पाण्डेय के वे पांचवें नंबर के पुत्र हैं।
सबसे बड़े भाई हनुमान प्रसाद पाण्डेय उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
दूसरे नंबर पर द्वारिका प्रसाद पाण्डेय, जो खेती-किसानी के साथ पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हैं।
तीसरे भाई लक्ष्मी प्रसाद पाण्डेय, सेना पुलिस में रहते हुए वर्ष 2004 में जम्मू-कश्मीर में देश के लिए शहीद हो गए थे।
चौथे भाई कृष्ण कुमार पाण्डेय वर्तमान में उत्तर प्रदेश पुलिस में दीवान के पद पर कार्यरत हैं।
सबसे छोटे भाई सेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
वर्तमान समय में लेफ्टिनेंट राजेश कुमार पाण्डेय की तैनाती यूनिट 165 फील्ड रेजीमेंट, 11 आर्टी ब्रिगेड, गुजरात में है।
राजेश कुमार पाण्डेय की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में बधाइयों का तांता लगा हुआ है। ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने इसे सुल्तानपुर की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया है। शहीद की धरती से अफसर बनने तक का यह सफर साबित करता है कि सुल्तानपुर की माटी में देश भक्ति रची वहीं है।
रिपोर्टर : जगन्नाथ मिश्र

No Previous Comments found.