व्यापार मंडल से आयोग सदस्य ने की मुलाकात, दोस्तपुर छावनी में व्यापारिक समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

सुलतानपुर : पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य एवं जिला महामंत्री घनश्याम चौहान ने दोस्तपुर छावनी क्षेत्र में उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से मुलाकात कर स्थानीय व्यापार से जुड़ी समस्याओं पर गंभीर चर्चा की। यह मुलाकात राज क्षत्रिय एजेंसी इलेक्ट्रॉनिक शॉप पर आयोजित हुई, जहां क्षेत्र के व्यापारियों ने अपनी व्यावहारिक कठिनाइयों से आयोग सदस्य को अवगत कराया।
बैठक के दौरान उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष दिनेश सिंह ने बिजली आपूर्ति की अनियमितता, टैक्स संबंधी परेशानियां, बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा, ऑनलाइन व्यापार का प्रभाव तथा छोटे दुकानदारों को हो रही आर्थिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया। व्यापारियों ने कहा कि इन समस्याओं के कारण छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है।
आयोग सदस्य घनश्याम चौहान ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि व्यापारी समाज क्षेत्र की आर्थिक व्यवस्था की मजबूत कड़ी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि व्यापारियों की समस्याओं को संबंधित विभागों और शासन स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा तथा उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर जिला मंत्री राजित राम, कादीपुर मंडल महामंत्री बृजेश चौहान सहित उद्योग व्यापार मंडल के कई पदाधिकारी एवं स्थानीय व्यापारी उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने और व्यापार हित में एकजुट होकर कार्य करने पर बल दिया। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि इस संवाद के माध्यम से उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा और दोस्तपुर छावनी क्षेत्र के व्यापार को नई गति मिलेगी

रिपोर्टर : दिनेश सिंह अग्निवंशी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.