डिकल कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पायल सिंह को मिला “आइकॉनिक वुमन साइंटिस्ट अवॉर्ड”
सुल्तानपुर : स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, सुल्तानपुर के सामुदायिक चिकित्सा विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. पायल सिंह को समुदाय चिकित्सा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य, असाधारण उपलब्धियों तथा शोध एवं विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित “आइकॉनिक वुमन साइंटिस्ट अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान साइंटिफिक लॉरेल्स कमेटी द्वारा प्रदान किया गया, जो विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों एवं शोधकर्ताओं को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करती है। डॉ. पायल सिंह ने अपने अकादमिक और शोध कार्यों के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य जागरूकता, रोग निवारण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुधार, टीकाकरण अभियान तथा जनस्वास्थ्य नीति संबंधी शोध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उनके शोध कार्यों ने न केवल चिकित्सा क्षेत्र में नई दिशा प्रदान की है, बल्कि ग्रामीण एवं शहरी समुदायों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
डॉ. पायल सिंह की इस उपलब्धि से चिकित्सा महाविद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है। संस्थान के प्राचार्य, संकाय सदस्यों, चिकित्सकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
यह सम्मान सुल्तानपुर जनपद के लिए भी गर्व का विषय है, जिसने एक बार फिर साबित किया है कि जिले की प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं
संवाददाता : दिनेश सिंह अग्निवंशी


No Previous Comments found.