व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश सिंह अग्निवंशी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा व स्वयं कराई बीपी जांच

सुल्तानपुर :  जनपद सुलतानपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर ग्रामीण क्षेत्र की जनता के लिए एक प्रमुख स्वास्थ्य सेवा केंद्र के रूप में कार्य कर रहा है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल में ओपीडी, इमरजेंसी सेवा, पैथोलॉजी जांच, दवा वितरण कक्ष, टीकाकरण केंद्र तथा प्रसूति सेवाएं नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं। मरीजों को समय पर चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक जांच और निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
इसी क्रम में उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष श्री दिनेश सिंह अग्निवंशी ने अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं अपनी बीपी (ब्लड प्रेशर) जांच भी कराई। चिकित्सकों द्वारा उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक सलाह दी गई। उन्होंने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच प्रत्येक व्यक्ति के लिए जरूरी है और स्थानीय स्तर पर ऐसी सुविधा उपलब्ध होना क्षेत्र की जनता के लिए राहत की बात है।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधीक्षक डॉ. अजीत यादव से मुलाकात कर अस्पताल की व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। अधीक्षक ने बताया कि अस्पताल प्रशासन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि मरीजों को समय पर उपचार देने के लिए डॉक्टरों और स्टाफ की पूरी टीम सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।
अस्पताल में तैनात चिकित्सकों में चिकित्सा अधिकारी डॉ. हेमन्त वर्मा, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. धन्नजय वर्मा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मन्जू सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. धीरेंद्र सिंह तथा डॉ. आज्ञा राम यादव शामिल हैं, जो अपने-अपने विभागों में सेवाएं दे रहे हैं। सभी डॉक्टर मरीजों की जांच कर उचित उपचार प्रदान कर रहे हैं।
मुख्य फार्मासिस्ट डॉ. वीरेन्द्र मौर्य ने दवा भंडारण एवं वितरण व्यवस्था के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल में आवश्यक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और मरीजों को निःशुल्क दवाएं दी जाती हैं।
प्रसूति सेवाओं के अंतर्गत सुरक्षित प्रसव की सुविधा उपलब्ध है। सिस्टर मनोज पाल और सिस्टर वृंदा द्वारा गर्भवती महिलाओं की देखभाल और प्रसव के दौरान आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। जच्चा और नवजात शिशु की नियमित निगरानी की जाती है ताकि दोनों स्वस्थ रहें।
निरीक्षण के दौरान श्री दिनेश सिंह अग्निवंशी ने कुछ मरीजों से भी बातचीत की। मरीजों ने अस्पताल की सुविधाओं पर संतोष जताया और बताया कि उन्हें समय पर इलाज और दवाएं मिल रही हैं। इस पर उन्होंने डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के कार्य की सराहना की और कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ऐसी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलना सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि उद्योग व्यापार मंडल सदैव जनहित के कार्यों में सहयोग के लिए तैयार रहेगा और स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखेगा

रिपोर्टर : दिनेश सिंह अग्निवंशी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.