लंभुआ में महाराष्ट्र के पूर्व वित्त व वन मंत्री एवं भाजपा विधायक का लंभुआ में हुआ जोरदार स्वागत
सुल्तानपुर - अयोध्या में आयोजित अधिवेशन में शामिल होने एवं दर्शन के बाद काशी जा रहे महाराष्ट्र के चन्द्रपुर जिले के बल्लार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक पूर्व वित्त व वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार का लंभुआ में सत्यनारायण सिंह पीजी कॉलेज के प्रबंधक नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में काफी संख्या में लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व वित्त एवं वन मंत्री ने कहा कि राममंदिर में लगी लकड़ी महाराष्ट्र से आईं है जो लगभग एक हजार साल से अधिक चलेगा। वहीं बजट के सवाल पर कहा कि भारत का केंद्रीय बजट देश की तरक्की वाला बजट है। इससे देश के किसानो,नौजवानो व्यापारियों एवं महिलाओं के आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होगा तथा देश की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।वर्तमान समय में अमेरिका,चीन व जापान के ग्रोथ रेट से भारत का ग्रोथ रेट ज्यादा है और अंतरराष्ट्रीय पटल पर देश अपना कीर्तिमान स्थापित किए हुए है। मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र से लेकर प्रदेश सरकारें देश की प्रगति पर काम कर रही हैं। विपक्षी सिर्फ देश को बदनाम करने में लगे हुए हैं। उन्हें देश की तरक्की से कोई लेना-देना नहीं है। वहीं स्वागताकांक्षी नरेंद्र सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र में रहने के दौरान मंत्री से पारिवारिक व अच्छे संबंध होने के नाते अयोध्या दर्शन के बाद काशी जाते समय मंत्री से मिलने व स्वागत करने का मौका मिला। वहीं इस दौरान मौके पर देवी सिंह,दिनेश सिंह,राजेश सिंह उर्फ अंकल,राजीव सिंह, विनोद सिंह,संतोष धुरिया,सियाराम पांडे,अमित कुमार,शैलेंद्र कुमार,अमरदेव सिंह,डब्बू सिंह,प्रवीण सिंह आदि मौजूद थे।
संवाददाता - वाजिद हुसैन


No Previous Comments found.