दोस्तपुर पहुंचे, दुकान पर की मुलाकात; पूर्वांचल की घटनाओं को लेकर हुई चर्चा

दोस्तपुर : अंबेडकर नगर जनपद के थाना बेवाना के प्रभारी निरीक्षक सर्वदमन सिंह दोस्तपुर नगर पहुंचे और स्थानीय व्यापार मंडल अध्यक्ष की दुकान पर शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात दोस्तपुर स्थित प्रतिष्ठान राज क्षत्रिय एजेंसी पर संपन्न हुई।
थाना प्रभारी सर्वदमन सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे थे। उनके साथ उपनिरीक्षक अशोक कुमार यादव एवं उपनिरीक्षक अजय सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष दिनेश सिंह अग्निवंशी (राज क्षत्रिय एजेंसी) सहित अन्य व्यापारीगण उपस्थित रहे।
बैठक में पूर्वांचल क्षेत्र में हाल के दिनों में घटित घटनाओं को लेकर गंभीर चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने कहा कि पूर्वांचल में हो रही घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।
उन्होंने व्यापारियों से संवाद करते हुए भरोसा दिलाया कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए नियमित गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की जांच और त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था की गई है। साथ ही उन्होंने अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
बैठक सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई और पुलिस व व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर सहमति बनी

संवाददाता : दिनेश सिंह अग्निवंशी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.